उत्तरकाशी केदारपत्ती और उच्च हिमालयी जड़ी बूटियों से निर्मित राखियों को खूब पसंद किया जा रहा है बड़ी संख्या में इन राखियों को खरीदने के लिए उत्तरकाशी के जिला कलैक्ट्रेट कार्यालय में पहुंच रहे हैं।
इसके साथ साथ विकास भवन लदाडी़ में भी ये राखी विक्री हेतु उपलब्ध हैं।
काशी विश्वनाथ स्वयं सहायता समूह की वंदना पंवार और सुनीता पंवार ने बताया कि उन्हें NRLM और REAP द्वारा सहायता प्रदान की गई जिससे कि वे समूह द्वारा तैयार सामग्री को ग्राहकों तक पहुंचा पा रही हैं।




