हरिद्वार के भगवानपुर ब्लॉक में लगेगा साइलेज का तीसरा प्लांट

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना को विस्तार रूप दिए जाने की तैयारी चल रही है प्रदेश के कुल 13 जनपदों में से 11 पर्वतीय जनपदों यह योजना चल रही है
देहरादून जनपद के सहसपुर ब्लॉक के अंतर्गत छरबा और शंकरपुर में साइलेज प्लांट स्थापित हैं अब इस योजना को विस्तार देने के लिए पर्वतीय जनपदों में साइलेज पर्याप्त मात्रा में पहुंचे इसके लिए हरिद्वार जनपद जनपद के भगवानपुर ब्लॉक के बहुद्देशीय सहकारी समिति चोली में साइलेज के तीसरे प्लांट लगाए जाने की तैयारी चल रही है आज साइलेज के प्रबंध निदेशक व अपर निबंधक सहकारिता श्री आनंद एडी शुक्ल ने इस बाबत आज सोमवार को राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना निदेशालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में जनपद हरिद्वार के अधिकारी वर्चुअल बैठक से जुड़े तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

श्री शुक्ल ने बताया कि सहसपुर ब्लॉक में छरबा और शंकरपुर में साइलेज प्लांट से वर्ष 2022 – 23 में 9500 टन साइलेज की पर्वतीय जनपदों में सहकारी समितियों के माध्यम से आपूर्ति की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के लिए 20 हज़ार टन साइलेज आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है। अब सभी पर्वतीय जनपदों में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना लागू होने से हरिद्वार के भगवानपुर ब्लॉक में प्लांट लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, इस प्लांट में इन्फ्राट्रक्चर और अन्य खर्चो को मिलाकर ₹5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हरिद्वार जनपद में मक्के के किसानों की आमदनी दुगनी कर समितियों के माध्यम से इस ब्याज के पैसे को लौटाने के लिए सशक्त प्रारूप बनाने के निर्देश दिए ।श्री शुक्ल ने बताया कि हरिद्वार के जिला सहायक निबंधक को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

मीटिंग में हरिद्वार के जिला सहायक निबंधक श्री राजेश चौहान , जिला सहायक निबंधक साइलेज श्री सुमन कुमार, श्री भरत सिंह रावत, सहित साइलेज के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment