Ad image

आजीविका को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

मुख्य विकास अधिकारी जय किशन के निर्देशानुसार एनआरएलएम समूह की महिलाओं को लगातार आजीविका को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमे आज कृषि विभाग के सहयोग से एनआरएलएम के अंतर्गत गठित समूहों की 25 महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण दिया गया ।

जनपद के विकासखंड भटवाड़ी मोरी, पुरोला एवं नौगांव की 25 महिलाओं को मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी में कृषि विभाग के सहयोग से दो दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया जा रहा है, जिसमें सब्जी उत्पादन एवं बागवानी से जुड़े हुए काश्तकार वैज्ञानिक तकनीकी से ड्रोन के माध्यम से किस प्रकार कीटनाशक का छिड़काव किया जाए, इस पर महिलाओं को श्री एंटरप्राइज देहरादून की विशेषज्ञों द्वारा प्रयोगात्मक रूप से प्रशिक्षित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी श्री जयकिशन द्वारा कहा गया है कि जनपद में बागवानी एवं सब्जी उत्पादन की अपार संभावना है जिसे देखते इसे और बेहतर एवं उन्नत तकनीकी के माध्यम से आगे बढ़ाया जाए, इस पर सरकार हर तरीके से कार्य कर रही है, जिसमें ड्रोन तकनीक अति महत्वपूर्ण है, जिससे काश्तकारों को अपनी फसलों एवं पेड़ों पर समय-समय पर किए जाने वाले कीटनाशक छिड़काव करने में सुविधा मिलेगी और साथ ही महिलाओं के कार्य बोझ में भी कमी आएगी।

Share This Article
Leave a Comment