उत्तराखंड

राम कथा सुनने मात्र से ही जीवन धन्य हो जाता है: राकेश राणा

विकासखंड थौलधार के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरोट में आयोजित गढ़वाली राम कथा में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि राम कथा का अर्थ है भगवान राम की कहानी. यह भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है. राम कथा से हमें साहस, धीरज, और मानवता के मूल्यों का पाठ मिलता है.
राम कथा से हमें साहस और बुद्धि से मुश्किलों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है.
राम कथा से हमें विपरीत परिस्थितियों में धीरज बनाए रखने की शिक्षा मिलती है.
राम कथा से हमें अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए, यह सीख मिलती है. राम कथा से हमें मानवीय चेतना के उदात्त मूल्यों का ज्ञान मिलता है.।

जिला पंचायत सदस्य संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह रावत ने कहा कि राम कथा को रामायण के नाम से भी जाना जाता है.रामायण शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- राम और अयण.
अयण का अर्थ यात्रा होता है.
रामायण में राम की दो विजय यात्राओं का वर्णन है.राम कथा का अर्थ है भगवान राम की कहानी. यह कहानी भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के जीवन पर आधारित है. राम कथा को जीवन जीने की कला सिखाने वाला माना जाता है. राम कथा से मन शुद्ध होता है और बुराइयां दूर होती हैं. राम कथा को मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.

कथावाचक देवेंद्र चमोली ने कहा कि राम कथा से मानवता को आदर्श जीवन जीने की शिक्षा मिलती है. राम कथा से हर जीव की व्यथा दूर होती है. राम कथा से मन, क्रम, और वाणी शुद्ध होती है. राम कथा को सुनने से प्रभु की कृपा मिलती है. राम कथा को भारतीय संस्कृति और जन-मन की आंतरिक संरचना का अहम हिस्सा माना जाता है.
राम कथा को मानवीय चेतना के उदात्त मूल्यों का सृजन माना जाता है.
राम कथा को कलि कलुष बिभंजनि कहा जाता है. राम कथा को सज्जनों के लिए सुंदर सञ्जीवनी जड़ी माना जाता है.
राम कथा को काव्यात्मक रूप से गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है. इसे रामचरितमानस के नाम से जाना जाता है.

अंत में मुख्य अजमान अर्जुन सिंह राणा ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए सभी को रघुकुल का प्रतीक सिंह भेंट कर स्वागत सत्कार किया

उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह रावत जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीपाल सिंह पवार अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल राम सिंह बुढान पारसमणी सेमवाल सुरेंद्र नौटियाल हरीश रतूड़ी राजेंद्र नौटियाल अर्जुन सिंह राणा गंभीर सिंह राणा शूरवीर सिंह राणा उमेद सिंह चौहान ज्ञान सिंह चौहान महावीर सिंह राजकुमार रमेश नौटियाल जयेंद्र सेमवाल प्रताप सिंह पडियार केदार सिंह किशन सिंह अतर सिंह सोमेंद्र सिंह बिष्ट हरीश बडोनी बुद्धि सिंह नेगी सुमन बडोनी अमित पवार मनीष बिष्ट शाहिद सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button