
देहरादून। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत भाजपा सरदार पटेल मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन सैंट्रियो मॉल, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।
डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन, बचपन की कठिन परिस्थितियों, पिता के साथ चाय बेचने के अनुभव और राष्ट्र सेवा की भावना को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया। एक दृश्य, जिसमें मोदी जी गरीब बच्चे को स्कूल ड्रेस दिलाने के लिए नाटक में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीतते हैं, दर्शकों को भावुक कर गया।
मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन हर नागरिक, खासकर युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनका त्याग और सेवा भाव हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, मंडल महामंत्री मनोज कंबोज, उपाध्यक्ष विनोद तोमर, रेखा निगम, हितेश चौधरी, मंत्री संदेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष मृगेंद्र कपूर, सोशल मीडिया प्रभारी ऐश्वर्या खंडूरी, आईटी प्रभारी जगमोहन, पार्षद मिनाक्षी मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।