Ad image

निशा सिम्मी, डॉ. ऋचा समेत पांच को मिलेगा धीरज अवार्ड

Sarthak Prayash Admin
1 Min Read

प्रयागराज। साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू की ओर से इस वर्ष ‘धीरज अवार्ड’ पांच साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा। इनमें साहबगंज, झारखंड की निशा सिम्मी, बिलासपुर की डॉ. ऋचा यादव, कानपुर की डॉ. नग़मा परवीन तथा प्रयागराज के अशोक श्रीवास्तव ‘कुमुद’ और लाल सरन शामिल हैं।

गुफ़्तगू के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने बताया कि रविवार शाम राजरूपपुर में हुई संस्था की कार्यकारिणी बैठक में अवार्ड के लिए नामों का चयन किया गया। 25 अक्तूबर को आयोजित होने वाले धीरज जन्मोत्सव कार्यक्रम में चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह के साथ परिचर्चा और कवि सम्मेलन-मुशायरा भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में नरेश कुमार महरानी, मनमोहन सिंह तन्हा, डॉ. एस.एम. अब्बास, डॉ. इमरान ख़ान, प्रभाशंकर शर्मा, अर्चना जायसवाल, हकीम रेशादुल इस्लाम, मधु गौतम, अशोक धीरज, अंजनी कुमार गौतम, अफ़सर जमाल और सुनील दानिश आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment