Ad image

टिहरी: विशेष अभियान के तहत 65 वाहनों के चालान एवं 05 वाहन सीज

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।

सहायक संभागीय अधिकारी टिहरी गढ़वाल सतेंद्र राज ने बताया कि उक्त विशेष अभियान के तहत मुनिकीरेती- टिहरी मोटर मार्ग पर गुरुवार एवं शुक्रवार को 02 दिवसीय सघन प्रवर्तन संचालित किया गया। इस दौरान विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड , ओवरस्पीड, एचएसआरपी, बिना लाइसेंस संचालित पाए गए 65 वाहनों के चालान किए गए तथा 05 वाहन सीज किए गए।

इस मौके पर परिवहन विभाग की टीम में शैलेंद्र बिष्ट, अनंत राम रावत, अर्जुन सिंह, विपिन सिंह आदि अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment