उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

धुमधाम से मनाया पी एम श्री रा कीर्ति इंटर कॉलेज का 107 वाँ जन्मदिवस।

पी एम श्री रा कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी का 107वाँ स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पुरातन छात्रों छात्राओं को भी बुलाया गया। 92 साल के पुरातन छात्र पूर्व प्रमुख और उत्तरकाशी कांग्रेस कमेठी के नींव के पत्थर हरि सिंह राणा और लगभग 80 साल के कॉमरेड नागेंद्र थपलियाल ने गर्मजोशी से समारोह में शिरकत कर छात्र छात्रओ में जोश भरा। पुरातन छात्रों में विधायक सुरेश चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की


रंगारंग कार्यक्रम और छात्र छात्रओ द्वारा बनाए गए चित्रों और वस्तुओं से आगाज़ हुआ पी एम श्री रा कीर्ति इंटर कॉलेज का 107 वाँ स्थापना दिवस/पुरातन छात्र छात्राओं का मिलन कार्यक्रम ।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय उनके लिए काम करने का स्थान नहीं है बल्कि मंदिर के समान है और साथी कर्मचारी परिवार के सदस्य।
जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने बच्चों से मुखातिब हो कर कहा कि आज परिवार छोटा हो गया पहले पांच छै बच्चे होते थे चाचा ताऊ दादा दादी साथ रहते थे किंतु अब माँ बाप एक या दो बच्चे।अब के बच्चों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। माँ बाप की उनसे बहुत उम्मीदें हैं अगर वो बच्चा ही नशे की लत में पड़ गया तो उनके पास कोई विकल्प नहीं वो आपके भविष्य के लिए पेट कर पैसा बचा रहे हैं ताकि आप पढ़ लिख कर अपना भविष्य बना सको और यदि उनका बच्चा पढ़ने की बजाय नशे को चुनता है तो उन पर क्या बीतेगी , इसलिए उन्हें अपने करियर पर ध्यान देना है।जिला पंचायत अध्यक्ष होने के नाते जो भी मुझसे विद्यालय को अपेक्षा होगी मैं तत्पर रहूंगा।

विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि पुरातन छात्र होने ये विद्यालय मेरा भी उतना है जितना कि आपका और मैने यहाँ का छात्र होने की अपनी जिम्मेदारी निभाई है। मैने यहाँ फील्ड के लिए और अन्य कार्यों के लिए धनराशि दी और भविष्य में जब भी हमारे विद्यालय को मेरी आवश्यकता होगी मैं सेवा के लिए तत्पर रहूंगा।

जिला कर्मचारी एवं शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने अपने उद्वोधन में कहा कि शिक्षा विभाग की जमीन पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
पुरातन छात्र दिनेश भट्ट (सृष्टि सामाजिक संस्थान)ने विद्यालय परिवार को शहद, गुलाब जल( डेमस्क रोज) और धाद पत्रिका की मासिक सदस्यता भेंट की और कहा कि जब भी छात्रों को मधुमक्खी पालन के प्रशिक्षण और रंगमंच में प्रक्षिक्षण की आवश्यकता होगी वो निशुल्क अपनी सेवाएं देंगे।
पुरातन छात्रों में ओम प्रकाश भट्ट, राजेंद्र उभान, विष्णुपाल रावत, दिनेश गौड़ के अलावा प्रताप सिंह बिष्ट “संघर्ष” आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक शैलेन्द्र नौटियाल तथा कार्यक्रम का सफल संचालन संजय जगूड़ी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button