Ad image

तय समयसीमा के भीतर पूरा करें कूड़ा निस्तारण कार्य : डीएम

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार देर शाम नगर पालिका परिषद बाडाहाट क्षेत्र के अंतर्गत तांबाखानी टनल के निकट चल रहे कूड़ा उठान कार्य का औचक निरीक्षण कर धरातलीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कूड़े के निस्तारण कार्य में तेज़ी लायी जाए और उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए ताकि आस-पास के क्षेत्रों में दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​ जिलाधिकारी ने लीगेसी वेस्ट के प्रबंधन और रिसाइकिलिंग प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी , एमएसटी कंस्ट्रक्शन को मशीनों और कार्मिकों की संख्या बढ़ाने और आसपास नियमित फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a Comment