उत्तराखंड

भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जताया शोक

रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई एवं भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचाराधीन थे, जहां 10 फरवरी की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सतीश नैनवाल का असमय निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

पी.सी. तिवारी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय सतीश नैनवाल का अचानक चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी इस दुःख की घड़ी में नैनवाल परिवार के साथ खड़ी है और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button