उत्तराखंडदुर्घटना

पौड़ी में गुलदार का आतंक: जामलाखाल में व्यक्ति को बनाया निवाला

पौड़ी। पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले 14 जनवरी को भी इसी क्षेत्र के बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button