उत्तराखंडराजनीति

धामी कैबिनेट विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, नवरात्र के शुभ मुहूर्त में भरे गए रिक्त पद

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार शुक्रवार को आखिरकार साकार हो गया। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व वाली सरकार में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया। इसके साथ ही मंत्रिमंडल के सभी रिक्त पद भर दिए गए हैं।

नवरात्र के दूसरे दिन लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल Gurmit Singh (सेनि.) ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास ने शपथ ली। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर समारोह को विशेष बना दिया। इसके पश्चात मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं, जिन पर अब विराम लग गया है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में पांच पद खाली थे, जिन्हें अब भर दिया गया है।


कामकाज के आधार पर हुआ चयन

सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रियों का चयन विधायकों के पिछले चार वर्षों के कार्यों और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। साथ ही, कैबिनेट गठन में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का भी विशेष ध्यान रखा गया है।


कई दौर की बैठकों के बाद बनी सहमति

कैबिनेट विस्तार को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की चर्चाएं हुई थीं। सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित होने के बाद विस्तार को अंतिम रूप दिया गया।


नवरात्र के शुभ दिन को चुना गया

कैबिनेट विस्तार के लिए नवरात्र का शुभ मुहूर्त चुना गया। इसे राजनीतिक दृष्टि के साथ-साथ धार्मिक महत्व के लिहाज से भी खास माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button