उत्तरकाशी में होगा भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का समापन।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी। हरिद्वार से शुरू हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का समापन गुरुवार को उत्तरकाशी में होगा। इस मौके पर केद्रींय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहेंगे।


उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने गढ़वाल मंडल में विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार से किया था यह यात्रा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से गुजरती हुई गुरुवार को गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यात्रा का समापन उत्तरकाशी रामलीला मैदान में होगा इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जनसभा को संबोधित कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का जनता के समुख रखेंगे। वहीं दूसरी ओर कुँमाऊ मंडल की यात्रा का गुरुवार को खटीमा में होगा समापन।

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment