Ad image

गंगोत्री में भाजपा का किला दरक रहा, कांग्रेस हो रही मजबूत।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

भाजपा की ओर से अबतक गंगोत्री क्षेत्र में पार्टी की टिकट का कोई चहरा सामने नहीं लाने से कार्यकर्ताओं में उहापोह की स्थिती है। यही वजह है कि जहां पूरे देश में भाजपा मजबूत दिख रही है, वहीं गंगोत्री क्षेत्र में भाजपा से कार्यकर्ता विमुख हो रहें हैं। डुंडा विकासखंड में तो कई भाजपा कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।
आज पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण जी की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र विकासखंड-डुंडा अन्तर्गत ग्राम कुंसी, डुंडा गांव से दर्जनों लोगों ने भाजपा, बसपा व अन्य दलों का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों व पूर्व विधायक के नेतृत्व के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान भटवाड़ी प्रखंड के ग्राम #सुनगर निवासी पूर्व सैनिक रवि प्रकाश रावत जी (गुड्डू) को पूर्व विधायक सजवाण जी ने “मेरा जवान मेरा अभिमान” अभियान के अंतर्गत सम्मानित कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।

सदस्यता गृहण करने वालों में ग्राम #कुंसी से बदामू लाल, नागेंद्र लाल, गोविंद राणा, सुनील नेगी, युद्धवीर सिंह नेगी, मनोज लाल, मनमोहन लाल, अजय कुमार, बृजेश कोहली, सुमन कुमार आदि सम्मिलित हुए।
वहीं #डुंडा गांव से राकेश लाल जिला कोषाध्यक्ष BSP, रवि गुसाईं व सोहन लाल सम्मिलित हुए।

Share This Article
Leave a Comment