Ad image

हल्द्वानी में दुष्कर्म के दो आरोपी हुए फरार, दो पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

हल्द्वानी से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां, पुलिसकर्मियों को चकमा देकर दो आरोपी फरार हो गए हैं।सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमित दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाथरूम जाने के बहाने फरार हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बता दें, बनभूलपुरा थाना पुलिस ने 13 जनवरी को दुष्कर्म के आरोपी रवीश को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोरोना जांच करने पर आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद आरोपी को सुशीला तिवारी अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जिसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। मंगलवार को आरोपी वॉशरूम जाने के बहाने पुलिसकर्मयों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूरे मामले में दो पुलिसकर्मियों को लापरवाही पाते हुए एसएसपी ने कॉन्स्टेबल ललित मेहरा और महेश बृजवाल को निलंबित किया है। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले में 4 टीमें गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमें जुटी हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment