अपराधउत्तराखंड

नवविवाहिता की संदिगध परिस्थितियों में मौत

उत्तराखंड में नवविवाहिता की मेहंदी सूखने से पहले ही मौत गई। लड़की की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला दहेज हत्या का नजर आ रहा है।
देहारादून। अभी शादी हुए दो महीने भी नहीं हुए थे कि विवाहिता की संदिगध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिंधवाल गांव के विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से 12 दिसंबर 2021 में हुआ था। लड़की के पिता ने तहरीर में बताया कि, विवाह के पहले दिन से ही आरती को कम दान दहेज़ के चलते घर पर परेशान किया जाता था। साथ ही बताया गया कि शादी के बाद से ही लड़की डरी और घबराई हुई रहती थी।

शनिवार शाम 7:00 बजे लड़की ने अपनी बड़ी बहन को भी कॉल की, वह तब बेहद घबराई हुई और रो रही थी। उसके बाद आरती ने फोन काट दिया और आरती से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया। उसके बाद आज सुबह आरती का पति पवन रावत परिजनों

के घर आया और आरती के बाथरूम में गिरकर फिसलने से चोट लगने की बात कही। साथ ही बताया कि वह हिमालयन , जौली ग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती है।

 

जिसके बाद तुरंत ही लड़की के परिजन हिमालयन हॉस्पिटल की तरफ भागे। जहां उन्हें डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि उनकी लड़की की 10 घंटे पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

 

जिसके बाद लड़की के पति पवन रावत ने अपने बयान बदलते हुए बताया कि आरती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

 

लड़की के पिता ने पुलिस को अपनी तहरीर सौंप दी है, जिसके अनुसार पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है। साथ ही परिजन तथा पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मृतक आरती के पति को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button