Ad image

प्रो0 प्रभाकर बडोनी काे मिला स्पर्श गंगा प्रहरी सम्मान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
गंगा स्वच्छता के जनजागरुकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए  गढ़वाल विश्वविद्यालय को स्पर्श गंगा प्रहरी सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रभाकर बडोनी को यह पुरस्कार हरिद्वार में आयोजित स्पर्श गंगा प्रहरी सम्मान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर  प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पूर्व मुख्यमंत्री,केंद्रीय कैबिनेट मंत्री तथा हरिद्वार संसद रमेश पोखरियाल निशंक  उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि गढ़वाल विश्व विद्यालय के एन एस एस प्रकोष्ठ द्वारा वर्ष 2009में  गंगा और उसकी समस्त जल धाराओं की स्वच्छता के लिए स्पर्श गंगा अभियान चलाया गया ।
विश्व विद्यालय द्वारा नमामि गंगे अभियान को सामुदायिक सहभागिता के साथ  चलाए जाने के लिए उमंग प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है जिसके अंतर्गत निरंतर विविध गतिविधियां संचालित की जाती हैं साथ ही स्पर्श गंगा अभियान को राष्ट्रीय सेवा योजना का नियमित अभियान  बनाया गया है।
Share This Article
Leave a Comment