जिला प्रशासन चारधाम यात्रा की अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है। रविवार को एडीएम मुक्ता मिश्र ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेते हुए गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। विभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए।
गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एडीएम ने गंगोत्री में ट्रांसफर लगाने का कार्य,विद्युत पोलों को ठीक करने तथा पेड़ों की लोपिंग का कार्य 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ईई को दिए। बीआरओ को क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग चढ़ेथी में सड़क का चौड़ीकरण कल तक पूर्ण करने एवं लिमच्यागाड़ में सड़क चौड़ीकरण यात्रा से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही डबरानी और काली पहाड़ी के पास सड़क समतलीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण करने को कहा। धराली और हर्षिल के पास भी यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग मंडी-स्यासु पुल को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। भूस्खलन जोन पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के साथ ही जेसीबी ऑपरेटरों,जेई और एई के मोबाइल नंबरों की गूगल शीट अद्यतन करने के निर्देश भी दिए।
ईई जल संस्थान द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर 12 वाटर एटीएम, 86 हेंडपम्प एवं गंगोत्री धाम में पानी की आपूर्ति चालू कर दी गई है। एडीएम ने जीपीएस लोकेशन के साथ सूची उपलब्ध कराने एवं क्लोरीनेशन के कार्य भी कराने के निर्देश दिए। सुलभ द्वाराबताया गया कि सुलभ शौचालय 118 सीट अस्थाई एवं 282 सीट स्थायी शौचालय है जो 32 स्थानों पर है। हर लोकेशन में पर्यवारण मित्र तैनात किए गए है। कुल 62 पर्यावरण मित्र तैनात किए गए है। एडीएम ने नगर पंचायत गंगोत्री के 4 एवं जिला पंचायत के 13 शौचालयों में पानी संयोजन के साथ ही पर्याप्त पर्यवारण मित्र तैनात करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग,यूजेवीएनएल,वन विभाग अपने अपने अतिथिगृहों को ठीक कराने के निर्देश दिए। सीएमओ द्वारा अवगत कराया गया कि 17 अप्रैल तक चैक पोस्ट पर स्वास्थ्य टीमें तैनात कर दी जाएगी। डॉक्टरों की तैनाती के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया। यात्रा के लिए एम्बुलेंस की तैनाती कर दी गई है।
बैठक में सीएमओ डॉ.बीएस रावत,एसडीएम देवानंद शर्मा,शालिनी नेगी,कमांडर बीआरओ राज किशोर,ईई मनोज गुसाईं,सचिन सिंघल,एलसी रमोला,एआरटीओ रत्नाकर सिंह,डिटीडीओ केके जोशी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
दिनेश भट्ट,,उत्तरकाशी।


