20 अप्रैल को रामचन्द्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्त्वाधान कैरियर काउंसलिंग पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई ।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पंकज पंत की अध्यक्षता में कार्यक्रम की नोडल प्रो मधु थपलियाल के नेतृत्व में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ
डी पी बलूनी, अति विशिष्ठ अतिथि रिटायर्ड मेजर आर एस जमनाल, एडिशनल डायरेक्टर SFSL जयपुर डॉ राजे सिंह, शौर्य चक्र विजेता हवलदार खेमराज सिंह,पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक अक्षय कुमार तथा कैरियर काउंसलिंग सेल के समस्त सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का बैज अलंकरण कर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के शुरुआत में प्राचार्य प्रो पंकज पंत ने छात्र छात्राओं को उनके कैरियर के प्रति दूरदृष्टि रखते हुए आत्मनिर्भर बनने प्रेरणा दी और साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ प्रेषित की
पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक अक्षय कुमार ने छात्र छात्राओं को बेकिंग सेक्टर से संबंधित जॉब्स और कैरियर के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया उन्होने डेटा और फ़िगर के साथ बैंकिंग जॉब्स की तैयारी किस स्तर की और कैसे करनी है, यह बताते हुए आईबीपीएस की भी विस्तार से जानकारी साझा किया।
एडिशनल डायरेक्टर SFSL जयपुर डॉ राजे सिंह ने विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव साझा किए । साइबर क्राइम, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों में साइंटिस्ट के रूप में कार्य करने के अवसर के लिए उन्होंने छात्र छात्राओं को जागरूक किया। फोरेंसिक साइंस में पर्याप्त अवसरों और चुनौतियों की भी चर्चा की ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ डीपी बलूनी ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपने अभिरुचि के अनुसार व अपनी क्षमता के अनुरूप कैरियर चुनना चाहिए
मेजर आर एस जमनाल का सम्बोधन विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक रहा ।उन्होंने रक्षा के क्षेत्र में अवसरों को छात्र छात्राओं के समक्ष रखा । भारतीय सेना में शामिल होने की प्रक्रिया एवं सेना में मिलने वाली सुविधाओं को साझा किया । उन्होंने वीडियो के माध्यम से भी विद्यार्थीयों को भारतीय सेना में जाने के प्रेरित किया
रसायन विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गिरीश बिष्ट ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विदेश में कैरियर के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया ।
अंत में कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो मधु थपलियाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यार्थियों के पाँच लक्षणों को बताते हुए कहा कि हमे जीवन में वही चुनना चाहिए जिससे हम ख़ुशी मिले । कार्यक्रम का संचालन डॉ अनामिका क्षेत्री ने किया ।
इस अवसर पर डॉ प्रियंका संगल, डॉ नरेंद्र जहाँगीड, डॉ शिक्षा सेमवाल, डॉ नीतू राज, डॉ शिवम, डॉ मनीष सेमवाल, डॉ गम्भीर तोमर, और 600 से अधिक छात्र छात्राएँ ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित रहे ।



