Ad image

मुनिकीरेती-ढालवाला में शोक सभा, प्रांतीय अध्यक्ष की माता के निधन पर दी श्रद्धांजलि

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

मुनिकीरेती-ढालवाला। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कृषाली की माता 96 वर्षीय श्रीमती तारा देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

शोक सभा के दौरान उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तारा देवी, स्वर्गीय खेम सिंह कृषाली की धर्मपत्नी थीं और कालूवाला (भानियावाला) की निवासी थीं।

उनका अंतिम संस्कार श्री पूर्णानंद घाट पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में किया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि उनके चारों पुत्र—राजेन्द्र, वीरेन्द्र, धीरेन्द्र और सुरेन्द्र—ने सामूहिक रूप से दी।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश संरक्षक आर.एस. परिहार, महासचिव चन्द्र प्रकाश, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह रावत सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment