उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने रविवार को गंगोत्री विधानसभा के बूथ संख्या-97 स्थित अपने आवास पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनभागीदारी, राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव, जनजागरूकता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को मजबूत करने का प्रभावी अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश नागरिकों को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सभी से सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



