Ad image

शादी से इनकार पर कोतवाली गेट पर हंगामा, प्रेमिका ने युवक की चप्पलों से की पिटाई

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

बाजपुर। प्रेम प्रसंग के बाद शादी से इनकार करने पर शनिवार को बाजपुर कोतवाली के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब आक्रोशित युवती ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना से कोतवाली परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया और स्थिति को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का बाजपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर है। दोनों परिवारों की सहमति से शादी की बातचीत भी आगे बढ़ी थी और विवाह तय होने की बात सामने आई थी।

आरोप है कि बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवती शनिवार को बाजपुर कोतवाली पहुंची, जहां दोनों का आमना-सामना हो गया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और युवती ने गुस्से में युवक पर चप्पलों से हमला कर दिया।

घटना के दौरान कोतवाली परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment