देहरादून। उद्यमी बिजय सिंह तोमर को उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) बोर्ड का स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है। सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तोमर की स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्ति ‘कंपनी (निदेशक की नियुक्ति और योग्यता) नियम, 2014’ के तहत की गई है। उनकी मुख्य जिम्मेदारी सिडकुल के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना, सुशासन सुनिश्चित करना और हितों के टकराव को मुख्य रूप से रोकना है। इसके अलावा उनकी यह नियुक्ति प्रदेशा सरकार द्वारा राज्य में औद्योगिक विकास और नीति निर्धारण में निजी क्षेत्र के अनुभवों का लाभ लेने के लिए की गई है। गौरतलब है कि कॉर्पोरेट गवर्नेंस, ऑडिट कमेटी और नियमों के पालन के लिए, सिडकुल के बोर्ड में बाहरी विशेषज्ञों या प्रतिष्ठित उद्योगपतियों को ‘स्वतंत्र निदेशक’ के रूप में नामित किया जाता है।



