जिला सूचना अधिकारी, उत्तरकाशी के कार्यालय में इस वर्ष की थीम *‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’* पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मीडिया की विश्वसनीयता और पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारी पर चर्चा की गई।

पहली बार जनपद मुख्यालय से बाहर के पत्रकार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी में जुड़े और अपने विचार साझा किए।
सभी इस मत पर सहमत थे कि पहले खबर छापने की जल्दबाजी करने से पहले ख़बर की सत्यता को परखना जरूरी है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित आज भी पत्रकारिता के मूल सिद्धांत हैं। जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर सिंह ने सभी पत्रकारों का सार्थक चर्चा के लिए धन्यवाद किया।
दिनेश भट्ट



