खाई में जाने से बाल-बाल बची उत्तराखंड रोडवेज की बस

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी : शुक्रवार सुबह को उत्तराखंड में बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आते समय उत्तराखंड रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि बस किसी तरह भी संभल गई और बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। जानकारी के अनुसार, चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दिया था जिससे बस खाई की तरफ लटक कर रुक गई।

बस को एक ओर लटकते देख यात्रियों के होश उड़ गए जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, आनन-फानन में सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया, घटना के बाद गहरी खाई देखते हुए यात्रियों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया। भगवान की कृपा से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित हैं किसी को भी चोट नहीं लगी है सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य को भेज दिया गया है। वहीं बस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई है।

Share This Article
Leave a Comment