19 को मनाई जाएगी अकबर इलाहाबादी की 100 वीं पुण्यतिथि

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

प्रयागराज। साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू की तरफ से 19 सितंबर को हिन्दुस्तानी एकेडेमी में अकबर इलाहाबादी की 100वीं पुण्य तिथि मनाई जाएगी। दो सत्रों के आयोजन में अकबर इलाहाबादी को समर्पित 656 पेज की पुस्तक च्सदी के मशहूर ग़ज़लकार का विमोचन किया जाएगा, इस पुस्तक में देशभर के 130 ग़ज़लकार सम्मिलित किए गए हैं।

इस दौरान संगोष्ठी, विमोचन और मुशायरे का आयोजन किया गया है, इसमें देशभर के 100 से अधिक शायर शामिल होंगे। गुरुवार की शाम सिविल लाइंस स्थित होटल विलास में हुई गुफ़्तगू कार्यकारिणी की बैठक में यह तय किया गया। अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने बताया कि इसी मौके इफ्तेख़ार अहमद पापू मरणोपरांत, सरदार जोगिंदर सिंह मरणोपरांत, नीलकांत, राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ दुकान जी, अतुल यदुवंशी, डॉ. सविता दीक्षित और डॉ. सोनिया सिंह को च्शान-ए-इलाहाबदज् सम्मान प्रदान किया जाएगा।

बैठक में मनमोहन सिंह तन्हा, नरेश महरानी, डॉ. नीलिमा मिश्रा, प्रभाशंकर शर्मा, हकीम रेशादुल इस्लाम, शैलेंद्र जय, शिवाजी यादव, सरिता श्रीवास्तव, शिबली सना, अफसर जमाल आदि मौजूद रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment