उत्तराखंडराजनीति

देशभक्ति गीतों के बीच भटवाड़ी में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा
आज उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी मुख्यालय मे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व मे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आजादी की गौरव यात्रा के अंतर्गत तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया।
देशभक्ति भरे माहौल मे भटवाड़ी से चढ़ेथी तक चली इस पदयात्रा मे भारत की आजादी मे कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को याद कर कार्यकर्ताओं मे भारी जोश व उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, महेन्द्र पोखरियाल, राजकेंद्र थनवान, कृष्णप्रताप रावत, विपिन राणा, गजेंद्र राणा, कमलेश कुमार, प्रताप प्रकाश पंवार, यशपाल सजवाण सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button