उत्तराखंडसामाजिक

गैस संकट के बीच सोशल मीडिया पर ‘सिलिंडर रील्स’ का ट्रेंड, मीम्स से लग रहे ठहाके

देहरादून। रसोई गैस आपूर्ति बाधित होने से जहां एक ओर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर मीम्स और रील्स का दौर भी तेज हो गया है। गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों और टेंशन के बीच इंटरनेट पर ‘सिलिंडर कंटेंट’ जमकर वायरल हो रहा है।

गैस की किल्लत के चलते एजेंसियों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को नया कंटेंट मिल गया है, जिसे वे अलग-अलग अंदाज में पेश कर रहे हैं। देसी जुगाड़ के साथ बनाए जा रहे वीडियो और मजेदार मीम्स इन दिनों खूब पसंद किए जा रहे हैं।

वायरल हो रही रील्स में लोग गैस के विकल्प के तौर पर अलग-अलग जुगाड़ दिखा रहे हैं। इन वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं और अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ‘सिलिंडर रील्स’ नाम से हैशटैग भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

‘सिलिंडर से शान’ दिखाने का भी ट्रेंड
गैस संकट के बीच कुछ लोग सिलिंडर को स्टेटस सिंबल की तरह भी दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी रील्स वायरल हो रही हैं, जिनमें लोग ढोल-नगाड़ों के साथ सिलिंडर लाते नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग सिलिंडर मिलने पर गर्व जताते हुए वीडियो बना रहे हैं।

हालांकि, गैस की किल्लत से आमजन को राहत अभी नहीं मिली है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस संकट को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश कर लोग माहौल को थोड़ा हल्का जरूर कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button