बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने भी आज ग्रहण करी भाजपा की सदस्यता।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

शहीद जनरल बिपिन रावत को आज पूरा देश गर्व के साथ याद करता है, उनके बलिदान और देश की लिए की गई सेवा कोई भी सच्चा देशवासी भूल नही सकता. वहीं शहीद जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ले ली है. कर्नल विजय रावत भी पूर्व आर्मी अधिकारी है और उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भाजपा की सदस्यता ली. इस दौरान अध्यक्ष मदन कौशिक राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी मौजूद रहे वही सूत्रों का कहना है कि भाजपा कोटद्वार से कर्नल विजय रावत पर दांव खेल सकती है ।

गौरतलब है कि दिसंबर में तमिलनाडु के कन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में देश ने 14 वीर सपूतों को खो दिया था। जिनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी शहीद हो गए थे। आपको बता दें कि जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के मूल निवासी थे। वे पहाड़ों में घर बनाकर यहां पर ही बसना चाहते थे। अब उनके परिवार से उनके छोटे भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) राजनीति का रुख कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment