भाजपा के गढ़ में दी दस्तक, मिला सहयोग।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भाजपा के गढ़ माने जाने वाले धनारी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। गंगोत्री विधानसभा में इन दिनों पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर 14 फरवरी 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटा रहे है। धनारी क्षेत्र में अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत उन्होंने आज मांजफ़, रनाड़ी, अस्तल, गुनालगांव, भकड़ा, जोंकाणी, विनोली आदि गांवों में जनसंपर्क किया।
इस दौरान हर गांव से सैकड़ों लोगों ने भाजपा व अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

 

इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष गिरवीर परमार, पट्टी अध्यक्ष खेमराज राणा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मंजू राणा सहित अन्य मौजूद रहे ।

Share This Article
Leave a Comment