गढ़वाल के एक गांव में हुआ ब्लास्ट, दो मजदूर घायल

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

गढ़वाल श्रीनगर के ग्राम थापली चौरास तहसील कीर्ति नगर में एक मकान में अचानक ब्लॉस्ट हो गया। मकान में चार बिहार मूल के मजदूर किराए पर रहते थे, जिनमें से दो बुरी तरह घायल हो गए। इन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  गुरुवार को जगदीश रावत के मकान में ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीl मकान में चार बिहारी मूल के मजदूर किराए पर रहते हैं। इनमें से दो मजदूर घायल हैं, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Share This Article
Leave a Comment