Ad image

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में स्वच्छता एवम पर्यावरण पर युवाओं की भूमिका पर कार्यशाला

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के द्वारा पीएम श्री राजकीय कृति इंटर कॉलेज में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गई इसके अंतर्गत पेंटिंग, निबंध, वाद विवाद, स्लोगन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वाद विवाद प्रतियोगिता में तरुण सिंह 10 ब प्रथम, अनीश भंडारी 9 द्वितीय, राहुल तृतीय चित्रकला प्रतियोगिता में सूरज 9बी प्रथम अंशुमन अरोड़ा 12 ए द्वितीय, 10बी, प्रियांशु नौटियाल 19 बी , स्लोगन प्रतियोगिता में अर्जुन नरवाण 9बी प्रथम, कविता पाठ में किरन रावत 9 बी प्रथम, वाद- विवाद प्रतियोगिता में अनीश भंडारी 9 बी प्रथम, कु परमिता बासुजा बीकॉम द्वितीय एवं किरण रावत 9 बी तृतीय स्थान पर रहीं।
पेंटिंग में कु.परमिता प्रथम रही।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वेता राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, शिक्षा विभाग के विधिक प्रभारी जगत सिंह रावत, कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह परमार, एनसीसी प्रभारी संजय जगूड़ी, प्रभाकर सेमवाल, स्काउट गाइड सचिव मंगल सिंह पंवार , विद्यालय के पूर्व शिक्षक मगनेश्र्वर प्रसाद नौटियाल, दीपराम जगूड़ी, वीरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment