Ad image

लापता बालक का शव गंगा नदी से बरामद

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

एसडीआरएफ टीम को एक लड़के के गुमशुदा की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार गंगा नदी गहन सर्चिंग की जा रही थी परंतु उक्त युवक का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

आज दिनांक 13 फरवरी 2022 को एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला द्वारा पुन: सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर कॉन्स्टेबल अनूप सिंह ने लगभग 30 फ़ीट गहराई जाकर सर्चिंग कर उक्त युवक प्रखर पाल पुत्र श्री डी के पाल ,उम्र 22 साल , निवासी 17 तेगबहादुर रोड देहरादून का शव बरामद किया गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम आरक्षी मातबर सिंह, रविन्द्र सिंह, अनूप सिंह, अर्जुन सिंह व अमित कुमार मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment