टिहरी: नगुण भवान मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत, चार घायल

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

<strong>टिहरी गढ़वाल : </strong>गुरूवार को नगुण भवान मोटर मार्ग पर बिलंदी पुल के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी थत्यूड़ में भर्ती कराया गया है तीन गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना थत्यूड़ के अंतर्गत अलमास भवान नगुण मोटर के बिलंदी पुल के समीप वाहन संख्या सीएच 01 सीएच 5211 लगभग 40 मी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग की मदद व थाना थत्यूड़ पुलिस मौके पर पहुंचकर 108 के माध्यम से घायलों का रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार घायल अनीता देवी पत्नी बुद्धि राम वर्ष 50 ग्राम कांडीसौड थाना धाम टिहरी गढ़वाल कि रास्ते में मौत हो गई जबकि चालक रोशन जगुडी पुत्र कला चंद 38 वर्ष ग्राम जगडगांव चिन्यालीसौड़, सुमन थपलियाल पुत्र रामप्रसाद उम्र 35 वर्ष ग्राम पोखरी चिन्यालीसौड़, शुभम पुत्र प्रकाश चंद उम्र 25 वर्ष ग्राम मयाली रुद्रप्रयाग और शिक्षा पुत्री वाणी भूषण अवस्थी 18 वर्ष ग्राम पुजार गांव उत्तरकाशी घायल हो गए।

Share This Article
Leave a Comment