Ad image

पिता को मौत के घाट उतारने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार में पुलिस किया गिरफ्तार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतारने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हाथरस के नगला अलगर्जी गांव निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक (47) वर्षीय दुर्गेश कांत ने बीते मंगलवार को अपनी बेटी को घर पर ही प्रेमी के साथ देख लिया था।

जिसके बाद पिता ने नाबालिग बेटी को डांट लगा दी। यह बात उसे नागवार गुजरी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया शिक्षक पिता की मूसली के प्रहारों और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। शव को घसीटकर घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पटक दिया।

बताया जा रहा है क़ि इस दौरान घर पर लड़की का भाई भी मौजूद था लेकिन उसने घर में कुण्डी लगाकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को हरिद्वार पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। सूचना पाकर हाथरस से पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची और दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया।

Share This Article
Leave a Comment