लम्बगांव में अवैध चरस के साथ धरा गया।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद को नशा मुक्त रखने हेतु नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत से दौराने चैकिंग 01 व्यक्ति को 1 किलो 56 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिस संबंध मे थाना लम्बगांव पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। टिहरी पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। भविष्य मे भी नशाखोरी के विरूद्ध टिहरी पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
जगदीश पुत्र स्व0 श्री रामरतन उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कुराना थाना मतलोड्ढा, जिला पानीपत, हरियाणा।
अवैध चरस (कीमत लगभग रू0 1,10,000/-)
पुलिस टीम थाना लम्बगांव
1-उ0नि0 कुंवर राम आर्य
2-हे0का0 16 राकेश राणा
3-आरक्षी 08 सतवीर
4-आरक्षी 225 घनश्याम

Share This Article
Leave a Comment