कर्णप्रयाग महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई सामूहिक शपथ

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

कर्णप्रयाग : डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सामूहिक रूप से शपथ ली गई। युवा पर्यटन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने शपथ दिलाई। शपथ में दोहराया गया कि “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता ,अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।” इस अवसर पर समस्त शिक्षक,शिक्षणेत्तर स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment