उत्तराखंडराजनीति

बोक्सा जनजाति के लोगों से किया संवाद, हल्क की समस्याएं

कोटद्वार, पौड़ी। विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के अंतर्गत जशोधरपुर, हल्दुखाता में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी ने बोक्सा जनजाति समाज के लोगों की सुविधा, सुरक्षा तथा उनकी समस्याओं को दूर करने हेतु जनता दरबार का आयोजन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को मौके पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में लोगों की विभिन्न समस्याओं वृद्धावस्था पेंशन, विधवा व दिव्यांग, राशन कार्ड, किसान पेंशन, बिजली, पानी, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि समस्याओं का अधिकारियों द्वारा निदान और समाधान के किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बोक्सा जनजाति समाज के लोगो के घरों का निरीक्षण कर जरूर सुझाव व निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस जनता दरबार का उद्देश्य बोकसा जनजाति समाज के लोगों की समस्याओं और जरूरतों का निस्तारण करना और सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा की जानकारी के अभाव में बोक्सा जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं का उचित लाभ नहीं मिल पाता है, लिहाजा अधिकांश बोक्सा परिवार जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। उन्होंने कहा कि बोक्सा जनजाति की सांस्कृतिक व सामाजिक संरचना ही उसकी पहचान है। जनजाति समूहों को अपनी विशिष्ट संस्कृति के साथ ही आधुनिकता के दौर में भी प्रवेश करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की वे क्षेत्र में स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button