काम किया है काम करेंगे

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

प्रतापनगर की जनता की आवाज, उनके सुख दुख में साथ खड़े रहने वाले विधायक प्रत्याशी कांग्रेस विक्रम सिंह नेगी(पूर्व विधायक, प्रतापनगर) ने पट्टी धारमंडल के ग्राम पटूडी, कफ्लोग, कफलोग टोंगधार, बुरूंट, नेल्डा में जनसंपर्क हेतु जनसभा की। जिसमें जनता का अपार समर्थन और सहयोग पूर्व विधायक श्री नेगी को प्राप्त हो रहा है।

श्री नेगी की कार्यदक्षता पर भरोसा करते हुए विभिन्न गांवों में धर्मेंद्र सिंह नेगी, शोभन सिंह नेगी, प्रधान कफ़्लोग लक्ष्मण सिंह, सरजीत सिंह नेगी, प्रताप सिंह नेगी, दीवान सिंह नेगी, बाग़ सिंह नेगी, धर्म सिंह नेगी, गुलाब सिंह नेगी, विक्रम सिंह नेगी, कुशाल सिंह नेगी, भगवान सिंह, विनोद बुगानी, गिरधारी सिंह नेगी, जगत सिंह, जशोनु, सुमेरु टम्टा, विंदू टम्टा, प्रवीण सिंह, गंभीर सिंह ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।
सोशल मीडिया अध्यक्ष मनीष कुकरेती ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में विधायक प्रत्याशी श्री नेगी संग ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, पीसीसी सदस्य लक्ष्मी भट्ट, पीसीसी सदस्य खुशी लाल, न्याय पंच अध्यक्ष रविन्द्र जोशी, न्याय पंच अध्यक्ष गीताराम पेटवाल, पू क्षेत्र पंच भीम सिंह सजवान, आंनद सिंह मंद्रवाल, जय सिंह रावत, किशोर सिंह मंद्रवाल, संजय रावत, प्रधान शुभम नेगी, गुमान सिंह पंवार, बुद्धि राम जुयाल समेत कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment