उत्तरकाशी मे कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी। मुख्यालय मे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तरकाशी शहर मे भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गांधी वाचनालय हनुमान चौक से शुरु हुई तिरंगा यात्रा मे भारी उत्साह के साथ कार्यकर्ता शहर भर मे घूमकर स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ पर आजादी के जश्न मे रंगे दिखे।
इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है, तीन रंगों मे रंगे इस तिरंगे के कारण ही देश एकसूत्र मे बंध जाता है।


उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए हमारे महापुरुषों ने जो बलिदान दिया आज उन्हे याद कर हम आजादी की गौरव यात्रा निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि ये गांधी का देश है और गाँधी जी के आदर्शों पर चलकर ही देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण संभव है।
उन्होंने कहा कि ’भारत जोड़ो’ तिरंगा यात्रा देश से नफरत को मिटाएगी और सामाजिक सदभाव को बढ़ाएगी।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, पालिका सभाषद सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment