भ्रष्टाचार के विरोध में काग्रेंसी करेंगे दून कूच

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
नई टिहरी। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा मंहगाई, नियुक्तियों में हुई भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच व अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सहित अन्य ज्वलंत जनहित की समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर 21 नवम्बर को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चकराता प्रीतम सिंह के आह्वान पर टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष  राकेश राणा नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच करेंगे।
जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  राकेश राणा ने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजधानी देहरादून में 21 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चकराता विधायक प्रीतमसिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सचिवालय कूच करेंगे। उन्होंने टिहरी जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में सचिवालय कूच करने का आह्वान किया है।
Share This Article
Leave a Comment