Ad image

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनो ने राज्य के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों को दी स्थापना दिवस की बधाई

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आज प्रातः 9बजे जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट,शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट, सदस्य पीसीसी मुरारीलाल खंडवाल, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगा भगत नेगी, आदि कांग्रेसजनो ने शहीद स्मारक पर जाकर अमर शहीदो को स्मरण कर उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित और उत्तराखंड के शहीद अमर रहे के नारों लगाए।

इसके पश्चात कांग्रेस कार्यालय में शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि की और एक गोष्ठी की गई, जिसमें मूल निवास, भू कानून, रिक्त पदों को भरने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई।

Share This Article
Leave a Comment