यात्रियों का फर्जी पंजिकरण कराने पर देहरादून की ट्रेवल एजेंसी पर केस दर्ज

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

प्रदेश में  वर्तमान में चल रही चार धाम यात्रा में  कुछ ट्रैवल एजेंसी द्वारा  यात्रियों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कर  धोखाधड़ी करनेकी शिकायत प्राप्त होने पर  पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  द्वारा जनपद टिहरी में  पुलिस चौकी भद्रकाली  व पुलिस चौकी 82 पर  यात्रियों के रजिस्ट्रेशन चेक करने हेतु निर्देशित किया गया  जिस पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   टिहरी द्वारा  उक्त दोनों पुलिस चौकियों पर इस प्रकार  की धोखाधड़ी रोकने हेतु  थाना मुनिकीरेती  पुलिस व एसटीआरएफ कि टीम गठित  की गई  जिस के क्रम में आज  दिनांक 28.5.22 को   हरपाल पदेरिया  निवासी राजकोट  गुजरात अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ केदारनाथ दर्शन हेतु जा रहे थे  जिनको पुलिस चौकी व्यास जी पर रोक कर  उनका रजिस्ट्रेशन चेक किया गया तो  पुलिस द्वारा उनका रजिस्ट्रेशन का बारकोड चेक करने पर ज्ञात हुआ कि  उनका केदारनाथ हेतु रजिस्ट्रेशन दिनांक 6.6.22 को है  जबकि *सारांश ट्रैवल एजेंसी देहरादून* द्वारा  उनका फर्जी तरीके से दिनांक 30.05.2022 का रजिस्ट्रेशन तैयार किया गया है  हरपाल पथरिया उपरोक्त द्वारा सारांश ट्रैवल एजेंसी देहरादून के विरुद्ध तहरीर दी गई है जिस पर थाना मुनी की रेती द्वारा  उक्त सारांश ट्रैवल एजेंसी देहरादून के विरुद्ध धारा 420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की  जा रही है

Share This Article
Leave a Comment