Ad image

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में सौतेला बाप बना हैवान, बेटी से किया रेप

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

ऋषिकेश। जनपद पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मणझूला थाने के एक गांव  में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें 24 वर्षीय तलाकशुदा बेटी ने अपने पिता पर गाली – गलौज, छेड़छाड़ सहित बलात्कार का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता ने 30 मार्च 2022 को थाना लक्ष्मणझूला में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पीड़िता के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरुद्ध लक्ष्मणझूला पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मु.सं. 012 / 2022 धारा 323 / 504 / 506 / 354A / 354B / 376 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था, अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्च अधिकारी गणों की आदेशानुसार पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुराग पता करते हुए। आज 28 मई 2022 को नामजद 50 वर्षीय किशन चौधरी पुत्र स्वर्गीय पृथ्वी चंद्र निवासी ग्राम किरमोला थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल को क्वालिटी स्टोर नजीबाबाद चौक कोटद्वार के पास से समय प्रातः 8:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी, हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु नीरज कुमार, कांस्टेबल मेजर सिंह शामिल रहे।
Share This Article
Leave a Comment