

सोनप्रयाग। खराब मौसम के बावजूद चार धाम यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है बिगड़ैल मौसम के बावजूद यात्री तीर्थ धामों की ओर बढ़ रहे हैं कि सरकार प्रतिकूल मौसम को देखते हुए यात्रियों को अलर्ट भी कर रही है। सरकार ने मौसम के मिजाज को देखते हुए फिलहाल पंजीकरण रोक रखा है बावजूद इसके पहले से पंजीकृत यात्री धामों की ओर बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज सुचारू है। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह आठ बजे तक 2584 यात्री रवाना हुए हैं। वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं।