पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालु महिला की मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

पूर्णागिरि मेले में एक दुखद घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के एटा जिले से आई एक महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, महिला मां पूर्णागिरि के दर्शन कर वापस लौट रही थी, तभी काली मंदिर के पास उसकी हालत अचानक खराब हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत स्वास्थ्य शिविर में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, महिला पहले से ही उच्च रक्तचाप (बीपी) की समस्या से जूझ रही थी, और इसी के चलते रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई।

मेले में इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।

Share This Article
Leave a Comment