जिलाधिकारी ने किया जिले के नगर निकायों के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण, जानिए वजह…

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

शासन द्वारा गत 30 नवम्बर को जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के बोर्ड का कार्यकाल गत 1 दिसंबर को समाप्त होने के फलस्वरुप जिले के नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों हेतु जिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

शासन के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा आज जिले की नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट उत्तरकाशी, नगर पालिका परिषद बड़कोट, नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ और नगर पंचायत नौगांव तथा नगर पंचायत पुरोला के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment