Ad image

श्रमिकों को दी ई-श्रमिक कार्ड की जानकारी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

टिहरी : शनिवार को भाजपा नई टिहरी मंडल के कार्यकर्ताओ के द्वारा असंगठित श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में श्रमिकों से बात कर ई श्रमिक कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
इसके साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में श्रमिकों को उनके हित में जो योजनाएं चल रही है उसके बारे में जानकारी भी दी गई.
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मस्ता सिंह नेगी, सोहन चौहान, सभासद पवन शाह, कमलेश ध्यानी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Share This Article
Leave a Comment