सदस्य मनोनीत होने पर जताया हर्ष

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

घनसाली से प्रमुख समाज सेवी,उद्योग पति वीरेंद्र सेमवाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सहित टिहरी से नो सदस्यों का भाजपा कार्य समिति के विशेष आमन्त्रित सदस्य नामित होने पर भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की।

घनसाली 28 जनवरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित एवं स्थाई आमंत्रित पदेन सदस्यों की सूची जारी की गयी है। जिसमें घनसाली विधानसभा के मूल निवासी प्रमुख उद्योगपति, समाज सेवी वीरेंद्र दत्त सेमवाल एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी को शामिल किया गया है।
आपको बताते चलें कि समाजसेवी,श्री वीरेंद्र सेमवाल ग्राम- कुंडियाली, पट्टी- थाती कठूड, घनसाली के मूल निवासी है।और वे मेरठ में रहते हुए हथकरघा क्षेत्र में प्रमुख उद्योगपति हैं। वीरेंद्र सेमवाल आर.एस .एस.व भाजपा में बर्षों से जुड़े होने के कारण,राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखते है। सेमवाल वर्तमान समय में,अखिल भारतीय हथकरघा बोर्ड एवं वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य है। वे अटल बिहारी वाजपेई सरकार में भी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार पद पर रहे। सेमवाल सामाजिक ख्यातिलब्ध ब्यक्ति हैं । जोकि ज्वालामुखी संस्कृत महाविद्यालय, बिनकखाल टिहरी गढ़वाल के संस्थापक अध्यक्ष है, ।इसके अलावा वे पर्वतीय लोक विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ कोई अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख पदों पर कार्य करते हुए, उनका समाज सेवा में बड़ा योगदान है।
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के जमाने से जनपद टिहरी गढ़वाल को राजनैतिक पहचान दिलाने वाली ग्राम पंचायत -दल्ला पट्टी आरगढ टिहरी गढ़वाल है।और वहाँ के मूल निवासी भाजपा टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष विनोद रतूड़ी को भी प्रांतीय कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किए गए हैं।पूर्व अध्यक्ष विनोद रतूड़ी के जनपद टिहरी गढ़वाल अध्यक्ष पद पर रहते हुए, प्रताप नगर विधान सभा शीट को छोड़ दें तो विधान सभा चुनाव व अन्य पंचायतों एवं सहकारिता के चुनाव में अच्छे मतों से सभी प्रत्याशी विजय रहे।।
घनसाली विधानसभा क्षेत्र से समाज सेवी एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति वीरेंद्र दत्त सेमवाल, तथा विनोद रतूड़ी को भाजपा की प्रांतीय कार्य समिति में विशेष आमन्त्रित सदस्य मनोनीत होने पर, स्थानीय भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए दोनो नेताओं को को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा जारी की गयी कार्य समिति की सूची में यदि गौर से नजर डाली जाए तो, सूची में बहुत अनुभवी और मंजे हुए कर्यक्ताओं के नाम शामिल है।जिससे लगता है कि,भाजपा ने वर्ष 2024 के चुनाव को जीतने के लिए अभी से तैयारी के साथ कमर कस ली है।

Share This Article
Leave a Comment