Ad image

बदला जाए लाइब्रेरी का नाम

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारियों की टीम प्रदेश के माननीय पुष्कर सिंह धामी से एक शिष्टाचार भेंट की ।

उसी दिन महानगर अध्यक्ष ने  मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी दिया था जिसमें निवेदन किया था कि स्मार्ट सिटी द्वारा लैंसडाउन चौक देहरादून में एक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है उसका नाम मॉडर्न दून लाइब्रेरी रखा है महानगर अध्यक्ष ने अपने ज्ञापन में अनुरोध किया था कि उत्तराखंड के आम जनमानस की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए इस लाइब्रेरी का नाम परिवर्तन करके किसी महापुरुष अथवा लोक भावनाओं से जुड़े किसी विशेष नाम पर रखा जाए आज दिनांक 28 जनवरी 2023 को परम आदरणीय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर सिंह धामी जी ने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए हमारे अनुरोध को स्वीकार किया और मॉडर्न दून लाइब्रेरी का नाम बदलकर लोक पुस्तकालय रखने का ऐतिहासिक निर्णय लिया यह अत्यंत सराहनीय एवं स्वागत योग्य है आप जन भावनाओं से जुड़े जनहित के विषयों पर ऐतिहासिक निर्णय कर रहे हैं इससे यह दर्शाता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं अपितु उत्तराखंड के लोक नायक एवं जन नायक की भूमिका में कार्य कर रहे हैं ।महानगर देहरादून आपके इस निर्णय की भूरी भूरी प्रशंसा तो करता ही है अपितु आपके उच्च आदर्शों एवं गरिमामय निर्णय के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Share This Article
Leave a Comment